शेरोजी की ढाणी विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया गया


 फलोदी।भालू लक्ष्मणगढ के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरोजी की ढाणी में शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए निबंध लेखन, भाषण, प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्था प्रधान रूपचंद बाकोलिया ने डॉ. राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने एवं आदर्श विद्यार्थी तथा नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए प्रेरणास्पद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यापक रुक्मकेश मीणा, मनोज कुमार, श्रवण कुमार, मौसम बाई एवं महेंद्र कड़ेला तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ