विद्यालयों में “अजनबी से सावधान- मना करो, दूर जाओ, बताओ” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

फलोदी। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एक्शन-प्लान की पालना में श्रीमान् चक्रवर्ती महेचा, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) फलोदी के निर्देशन में 15.सितंबर.2026 को जिला फलोदी में पदस्थापित समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान के तहत विद्यालयो में विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में “अजनबी से सावधान- मना करो, दूर जाओ, बताओ” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  डॉ. अजय कुमार बिश्नोई, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), फलोदी द्वारा विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में जीने, पढ़ने एवं आगे बढ़ने का अधिकार है। उनके द्वारा अनजान व्यक्तियों से होने वाले संभावित खतरे, अपहरण एवं बहला-फुसलाकर ले जाने जैसी घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया।

  उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि अनजान व्यक्ति से किसी प्रकार की वस्तु या लालच स्वीकार नहीं करना चाहिए, उसके साथ कहीं जाना नहीं चाहिए तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति या परिस्थिति का सामना होने पर तुरन्त वहां से सुरक्षित स्थान की ओर चले जाना चाहिए अथवा जोर से चिल्लाना चाहिए व घटना की जानकारी तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा अपने विश्वसनीय व्यक्तियों को देनी चाहिए। डॉ. बिश्नोई ने विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सहायता 112, पुलिस सहायता 100, महिला हेल्पलाइन 181, साईबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन 15100 के सम्बन्ध में जानकारी दी, साथ ही विद्यालय में स्थापित कोर्ट वाली दीदी सुझाव शिकायत पेटिका के माध्यम से भी अपनी शिकायत या सुझाव गोपनीय रूप से दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।


  फलोदी जिले में डॉ. अजय कुमार बिश्नोई, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), फलोदी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आमला़, फलोदी में, , श्री जितेन्द्र कुमार, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 01, फलोदी द्वारा विंग्स एकेडमी, फलोदी में, श्रीमती सुप्रभा देवल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 02, फलोदी द्वारा विवेकानन्द मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय, फलोदी एवं श्रीमती गरिमा चौधरी, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्टेªट, लोहावट द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विश्नावास, लोहावट में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ