विकसित भारत जन सेवा अभियान अभियान व सेवा सेतु शिविर आयोजित

 जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ मिला योजनाओं का लाभ 

आऊ, 27 सितंबर । विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गिरदावर मुख्यालय मोरिया में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 3 लाभार्थियों को पॉलिसी वितरित की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पेंशन एवं पालनहार योजना के बारे में जानकारी दी गई। पंचायतीराज विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय प्रोत्साहन राशि की कार्यवाही, PMAY-G के पूर्ण आवासों की जियो-टैगिंग कर द्वितीय एवं तृतीय किश्त जारी करने की कार्यवाही की गई।सामुदायिक स्वच्छता परिसर की साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक से बचाव एवं बर्तन बैंक स्थापना के लिए जागरूक किया गया।


राजस्थान संपर्क पोर्टल के असंतुष्ट प्रकरणों में परिवादियों से दूरभाष एवं शिविर में प्रत्यक्ष संवाद कर आवश्यक कार्यवाही की गई। राजीविका सीआरपी टीम ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आजीविका एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी राणाराम ने सभी विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को शिविर की गतिविधियों को ऑनलाइन पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ