फलौदी,22 जून। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए आमजन को राहत प्रदान की जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत भजन नगर में परिवादी बगड़ूराम ने अपनी परिवेदना दर्ज करवायी। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि गत 12 माह से उनकी पेंशन नहीं आ रही हैं।
इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रकरण का परीक्षण किया गया। शिविर में ही त्वरित सत्यापन करते हुए उनकी पेंशन प्रारंभ की गई। लाभार्थी ने पेंशन पुनः मिलने पर राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 टिप्पणियाँ