प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण

आमजन के प्रकरणों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित हो - प्रभारी सचिव 

फलौदी, 22 जून। प्रभारी सचिव निकया गोहेन ने सोमवार को नगर परिषद फलौदी में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। शिविर की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को आमजन के प्रकरणों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

प्रभारी सचिव ने कहा कि शहरी सेवा शिविर आमजन को राहत प्रदान करने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे में प्रत्येक पात्र व्यक्ति को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने शिविर में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली।
शिविर में प्रभारी सचिव ने परिवादियों को पट्टे / नामान्तरण / उपविभाजन प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त अनिल विश्नोई ने बताया कि 69-ए के 3 पट्टे, नामान्तरण के 26,निकाय की योजना के 9 अपंजीकृत पट्टो के पूर्नवेद,11 भवन निर्माण स्वीकृति, 4 फायर एनओसी,2 उपविभाजन,9 भू-उपयोग परिवर्तन के,3 प्रकरण व ट्रेड लाइसेंस व जन्म-मृत्यु के 46 प्रमाण पत्र वितरण किये गये। साथ ही रोड लाइट व सफ़ाई के प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत प्रदान की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ