प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उम्मेदी देवी को मिला आवासीय पट्टा

लाभार्थी ने ग्रामीण सेवा शिविरों के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया 

फलौदी,22 जून। ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत आमजन के लंबित कार्यों का समय पर निस्तारण करते हुए व जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए राहत प्रदान करने के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में घंटियाली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चाखु में आयोजित शिविर में प्रार्थी उम्मेदी देवी ने अपना परिवाद दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि उनके पास प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास के लिए भूमि नहीं हैं।

इस पर अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके दस्तावेज तैयार करके आवासीय भूमि का पट्टा दिया गया। शिविर में त्वरित राहत मिलने पर लाभार्थी ने राज्य सरकार व अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ