एसएफआई ने महाविद्यालय में विधार्थियों के लिए प्रवेश सहायता शिविर एवं परामर्श केंद्र शुरू किया
फलोदी। स्टूडेंट्स फैडरेशन आंफ इंडिया (एसएफआई) जिला कमेटी द्वारा जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकिय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फलोदी में गुरुवार को प्रथम के नवप्रवेशी विधार्थियों के लिए प्रवेश सहायता शिविर एवं परामर्श केंद्र शुरू किया गया।
जिला उपाध्यक्ष कैलाश चौहान ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य विधार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेज की जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष की प्रथम लिस्ट जारी होंने के बाद मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विधार्थियों को अपने मूल दस्तावेज 13 जून तक कांलेज में जमा करवाकर फीस जमा करवानी है।
इस अवसर पर छात्रा जिला संयोजक कविता सिसोदिया जिला सहसंयोजक रिंकू परिहार कॉलेज कमेटी सचिव भोजाराम कटारिया , ललित परिहार,कन्या महाविद्यालय कमेटी सचिव मनीषा जोशी,अनीता, दिनेश सुनिल कुमार आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ