फलौदी विधायक व जिला कलक्टर ने शिविरों का किया निरीक्षण, 13 साल का इंतजार खत्म: मंजू देवी को मिला पट्टा, आमजन की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण

 शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का हुआ आगाज


फलौदी,12 जून। आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने के लिए शुक्रवार से शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का आगाज हुआ। जिले की तहसीलों में ग्राम पंचायत वार ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं।

इस दौरान फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई व जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने नगर परिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा लोगों की समस्याएं सुनते हुए नगर परिषद आयुक्त को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविर के दौरान उन्होंने आए परिवादियों की समस्याओं की सुनवाई कर विभिन्न प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसी क्रम में 13 वर्षों से लंबित प्रकरण का निस्तारण करते हुए परिवादी मंजू देवी का 
69 ए पट्टा जारी कर उन्हें सौंपा गया। पट्टा प्राप्त होने पर परिवादी ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका वर्षों पुराना लंबित कार्य शिविर में तत्काल पूरा हो गया।


ग्रामीण सेवा शिविर बावड़ी खुर्द में जिला कलक्टर ने शिविर का किया अवलोकन :-

जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने फलौदी तहसील की ग्राम पंचायत बावड़ी खुर्द में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाएं जांची। शिविर में उपस्थित सभी अधिकारियों को प्राप्त होने वाले प्रकरणों का तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पोषण अभियान के तहत जिला कलक्टर ने गोद भराई ,अन्नप्राशन व बेटी जन्मोत्सव की गतिविधियों में भाग लिया। 


15 जून को यहां आयोजित होंगे शिविर :- 

ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत 15 जून को फलौदी तहसील की ग्राम पंचायत मोहरा व छितरबेरा,बाप उपखंड की ग्राम पंचायत अखाधना व देदासरी,घंटियाली तहसील की ग्राम पंचायत मानेवडा, लोहावट तहसील की ग्राम पंचायत रामदेव नगर व हीरामोतीनगर, सेतरावा तहसील की ग्राम पंचायत जेठानिया व कनोडिया महासिंह,आऊ तहसील की ग्राम पंचायत इंदो का बास व बापिणी तहसील की ग्राम पंचायत पुनासर खूर्द में शिविर आयोजित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ