फलौदी,12 जून। जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। साथ ही योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है।
बाप तहसील के सांवरा गांव में आयोजित शिविर में सन्तु कवंर को नाम शुद्धिकरण का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि उनका नाम राजस्व रिकॉर्ड में सन्तु कवंर पुत्र नाथू सिंह वर्षों से चला आ रहा है जो अशुद्ध नाम है। शिविर में आने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी व भूअ. निरीक्षक से रिपोर्ट लेते हुए उनका सही नाम सन्तु कवंर पत्नी नाथू सिंह राजस्व रैकर्ड में किया गया। शिविर में राहत मिलने पर परिवादी ने राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ