अभियान के तहत विभागवार आवंटित लक्ष्य अनुसार पौधारोपण की कार्ययोजना भिजवाएं - जिला कलक्टर
फलौदी,23 जून। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुईं। जिला कलक्टर ने विभागवार संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से निस्तारित किये गए प्रकरणों की रिपोर्ट ली तथा लंबित प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन के प्रकरणों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते एवं समय पर निस्तारण करते हुए राहत प्रदान करें।
इस दौरान जिला कलक्टर ने विभागवार कार्यो व योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने व सरकार की योजनाओं से पात्रता अनुसार आमजन को लाभांविन्त करने के निर्देश दिए। साथ ही बजट घोषणाओं की रिपोर्ट लेते हुए समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान शहरी सेवा शिविर एवं ग्रामीण सेवा शिविरों में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने शिविर में आने वाले सभी परिवादियों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
मिशन हरियालो राजस्थान अभियान के सफ़ल क्रियान्वयान के संबंध में जिला कलक्टर सभी अधिकारियों को विभागवार आवंटित लक्ष्य के अनुसार कार्ययोजना भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों को शहर में प्रवेश करने वाले मार्गो पर सौंदर्यीकरण के अनुसार पौधारोपण सड़क के किनारों पर करने के निर्देश दिए।डीएफ़ओ नरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया की गत वर्ष जिले का 11,96,010 पौधारोपण का लक्ष्य था जिसकी पालना में 14,46,589 पौधें लगाते हुए उनकी जियो टैगिंग की गईं। उन्होंने बताया की इस वर्ष 16 लाख 68 हजार 409 पौधें लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ हैं। उन्होंने कहा की जिले में वन विभाग की 4 नर्सरिया फलौदी, एका भाटिया,खींचन व बाप में पर्याप्त मात्रा में पौधे उपलब्ध हैं।बैठक में पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौतम चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ