एसएफआई ने कॉलेज स्तरीय बालिका छात्रावास के अधूरे भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पुरा करने की मांग

एसएफआई ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


फलोदी, 23 जून। स्टूडेंट्स फैडरेशन आंफ इंडिया (एसएफआई) छात्रा सब कमेटी के बैनर तले महाविद्यालय स्तरीय बालिका छात्रावास के अधूरे भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पुरा करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 
छात्रा जिला सहसंयोजक रिंकू पर ने बताया कि सत्र 2025-26 में महाविद्यालय स्तरीय बालिका छात्रावास का संचालन सावित्री बाई फुले 12वी तक की बालिका छात्रावास में संचालित किया गया था। जिसमें पहले से ही 12वी तक की छात्राए रह रही थी । उस छात्रावास में पहले से ही जगह कम है। जिसके साथ में महाविद्यालय स्तर की छात्राओं को भी रखा जा रहा था। जिस वजह से छात्राओं को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। 
एसएफआई छात्रा सब कमेटी मांग करती है कि महाविद्यालय स्तरीय बालिका छात्रावास के भवन का निर्माण अतिशीघ्र की जाए ‌‌ व तब तक महाविद्यालय की छात्राओं को रहने के लिए अलग से भवन की व्यवस्था करवाई जाए। 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल शेखासर छात्रा जिला संयोजक कविता सिसोदिया, गर्ल्स कमेटी सचिव मनीषा जोशी शोभा, रेखा, दुर्गा,मैना, भूमिका, ममता, मनीषा ,खेतु चौधरी, हेमलता,सुखी पंवार,हरखू,दम्मा, आदि छात्राएं उपस्थित रहीं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ