नगर परिषद फलौदी व नगर पालिका बाप में होगा शहरी सेवा शिविरों का आयोजन
फलौदी,17 जून। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए व योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए शहरी व ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही सेवाओं व सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा हैं।
इसी क्रम में 18 जून गुरुवार को फलौदी तहसील की ग्राम पंचायत खारा व एका भाटिया,बाप तहसील की ग्राम पंचायत नुरे की भुर्ज व कानासर,घंटियाली तहसील की ग्राम पंचायत बुगड़ी, लोहावट तहसील की ग्राम पंचायत केरलानाडा व भीकमकोर,सेतरावा तहसील की ग्राम पंचायत आसरलाई व खियासरिया, आऊ तहसील की ग्राम पंचायत सुवाप, बापिणी तहसील की ग्राम पंचायत जाखण में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे। साथ ही नगर परिषद फलौदी व नगर पालिका बाप में शहरी सेवा शिविर का आयोजन होगा।
0 टिप्पणियाँ