नुक्कड़ नाटक व कठपुतली कार्यक्रम के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारें में किया गया जागरूक
फलौदी,16 जून। जिले के सरहदी गाँव बोडाना में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने "नशा मुक्त भारत अभियान" पोस्टर का विमोचन किया।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के विकास में बाधक है, इसलिए सभी को इसके प्रति सजग रहकर नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, कठपुतली कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों, युवाओं को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी गई। साथ ही नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान एनजीओ रक्षक नशा मुक्ति से भास्कर पुरोहित व दूसरा दशक से मुरारी थानवी द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई,जनप्रतिनिधि नरेंद्र सिंह,समाज कल्याण अधिकारी करणी सिंह नाथावत सहित अन्य उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ