विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस
फलौदी, 17 जून। विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस के अवसर पर मंगलवार को जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वाटरशेड) 2.0 परियोजना क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अधीक्षण अभियंता अशोक गोयल ने बताया कि परियोजना क्षेत्र में स्वीकृत नवीन कार्यों का भूमि पूजन, पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया। साथ ही सूखा मुक्त भारत की शपथ ग्रामीणों को दिलाई गई।
0 टिप्पणियाँ