अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम फलौदी दुर्ग में होगा आयोजित। हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों ने रैली निकालते हुए वितरित किए पीले चावल

जिला कलक्टर की आमजन से अपील - योग दिवस पर योगाभ्यास करके प्रतिदिन योग करने का लें संकल्प

फलौदी,18 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को फलौदी दुर्ग में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में आमजन की अधिकाधिक भागीदारी के लिए गुरुवार को हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलौदी से शहर की विभिन्न आवासीय कॉलोनियों में बच्चों ने पीले चावल वितरित करते हुए फलौदी दुर्ग में आयोजित होने वाले याेग कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण दिया।
इस दौरान जागरूकता रैली के कलेक्ट्रेट में पहुंचने पर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही परिसर में पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे में पानी डालते हुए आमजन से भी सार्वजनिक स्थानों व घरों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाने की अपील की।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को फलौदी दुर्ग में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में आमजन से उत्साह के साथ भागीदार बनने की अपील की । जिला कलक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ सभी ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर भी योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही सभी को प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ