ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया बहिष्कार


फलोदी। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन (पंजीकृत) राजस्थान, ब्लॉक फलौदी के पदाधिकारियों ने विकास अधिकारी पंचायत समिति फलौदी को ज्ञापन सौंपकर ‘ग्रामीण सेवा शिविर-2026’ के पूर्ण बहिष्कार की सूचना दी है।

ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश स्तरीय आह्वान पर पंचायतीराज संस्थाओं के मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। आंदोलन के तहत 16 जून तक मध्यान्ह पश्चात आधे दिन का कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। इसके अलावा आगामी चरणों में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनमें 6 जुलाई को जयपुर में मुख्यमंत्री का घेराव तथा 7 जुलाई को आमेर जलमहल में जल समाधि कार्यक्रम शामिल है।

संगठन ने बताया कि आंदोलन के दौरान मंत्रालयिक कर्मचारियों की ड्यूटी ग्रामीण सेवा शिविरों में लगाई जा रही है। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार मंत्रालयिक कर्मचारियों ने ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में विकास अधिकारी को अवगत कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ