फलोदी। आज दिनांक 29 जून 2026 को ज्येष्ठ सुदी शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के उपलक्ष्य में श्री द्वारकाधीश भगवान को 251 किलो आम फल का मनोरथ महाभोग लगाया गया जिसमें केसर,बादाम, हापुस, लंगड़ा, दशहरी, तोतापुरी प्रमुख आम की किस्मों का भोग लगाया गया। कार्यक्रम में सुबह भगवान श्री द्वारकाधीश एवं रूखमणी जी पंचामृत स्नान करवाकर नए वस्त्रों और सुगंधित पुष्पों से श्रृंगार किया गया साथ ही मंगला आरती की गई पश्चात महिला भक्त मण्डली द्वारा सुमधुर भजन कीर्तन किए गए तत्पश्चात भगवान श्री द्वारकाधीश जी आम फल का मनोरथ भोग लगाया गया फिर 9:30 को ठाकुर जी महाआरती की गई बाद में भक्तजनों में प्रसादी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री द्वारकाधीश भक्त मण्डल समिति द्वारा संचालित किया गया।
0 टिप्पणियाँ