पशुपालक चंद्रा कंवर को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत मिली 39 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

फलौदी, 18 जून। ग्रामीण सेवा शिविरों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को घंटियाली तहसील की ग्राम पंचायत बुगड़ी में आयोजित शिविर में पशुपालक चंद्रा कंवर को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 39 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलीं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 2 गायों का बीमा करवाया था। किसी कारणवश उनकी एक गाय की मृत्यु हो गई। 

उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को इस सम्बंध में जानकारी दी। जिस पर त्वरित कार्रवाई की गई और उन्हें सरकार की तरफ से 39 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलीं। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ