ग्राम पंचायत एका भाटिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण

शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें -जिला कलक्टर 

फलौदी, 18 जून। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने गुरुवार को फलौदी तहसील की ग्राम पंचायत एका भाटिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की स्थिति जानी। साथ ही प्राप्त होने वाले आवेदनों,उनके निस्तारण एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने शिविर में आए ग्रामीणों से संवाद कर उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं का फ़ीडबैक लिया। ग्रामीणों ने राज्य सरकार की अनूठी पहल की सराहना की। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि उनकी वर्षों से लंबित परिवादों का त्वरित निराकरण किया जा रहा हैं। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण के साथ ग्रामीणों को अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देवें। इस दौरान पात्र व्यक्तियों को तुरंत योजना से जोड़ते हुए लाभ प्रदान करें। 

लाभार्थी मैना देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की तृतीय किस्त का हुआ भुगतान 

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी मैना देवी को तीसरी किस्त नहीं मिलने पर वें शिविर में अपनी परिवेदना लेकर आई। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी दस्तावेज तैयार कर उनका सत्यापन करवाया गया। साथ ही उन्हें योजना की तृतीय व अंतिम किस्त का भुगतान करवा कर लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ