55 वर्ष की चंद्रकंवर का शिविर में तुरंत बना जन्म प्रमाण पत्र,

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मिल पाएगा लाभ - लाभार्थी चंद्रकंवर

फलौदी,15 जून। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक गांव में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसके सकारात्मक परिणाम स्वरूप आमजन की वर्षों से लंबित परिवादों का भी त्वरित निराकरण हो रहा हैं।
आऊ तहसील के गांव इंदो का बास में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 55 वर्ष आयु की चंद्रकंवर अपने जन्म प्रमाण का आवेदन लेकर आईं। उन्होंने बताया कि गत 55 वर्ष से उनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण उन्हें सरकार को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। शिविर में उपखंड अधिकारी पूनम चंद द्वारा त्वरित कार्रवाई कराते हुए शिविर में सभी कागज तैयार करके जन्म प्रमाण पत्र बनाया।
शिविर में तुरंत प्रमाण पत्र मिलने पर लाभार्थी चंद्रकंवर ने राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वर्षों की समस्या का त्वरित समाधान मिला हैं। अब वो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। इस दौरान तहसीलदार राजबहादुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ