मंगला पशु बीमा योजना, एफ.एम. डी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण सहित अन्य लाभ मिल रहें
फलौदी, 15 जून। ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत सभी वर्गों के लंबित प्रकरणों के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा हैं। फलौदी तहसील की ग्राम पंचायत मोहरा में आयोजित शिविर में 43 पशुओं का मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा किया गया। साथ ही अभियान के तहत 200 पशुओं एफ.एम. डी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण किया गया।
शिविर में पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा पशुपालकों को पशुधन प्रबंधन एवं देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उप निदेशक भागीरथ सोनी ने कहा कि पशुपालकों को संतुलित आहार दें।साथ ही पशुओं का बाड़ा साफ़ सुथरा, सूखा एवं हवादार रखें जिससे बीमारियों से बचाव हो सकें। कृमिनाशक दवा हर 3 से 4 के अंतराल पर अवश्य दें,विशेष रूप से बारिश के मौसम में।
0 टिप्पणियाँ