विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शंभू सिंह एजुकेशन सोसायटी फलोदी व हेल्पिंग हैंड्स फलोदी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया


फलोदी। विश्व रक्तदाता दिवस के पावन अवसर पर राजकीय चिकित्सालय फलोदी के ब्लड सेंटर में श्री शंभू सिंह एजुकेशन सोसाइटी फलोदी एवं हेल्पिंग हैंड्स फलोदी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस मानव सेवा के पुनीत कार्य में रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 21 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। 
इस अवसर पर गणपत राम मेघवाल ने कहा कि रक्तदान प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को करना चाहिए, क्योंकि जरूरत के समय कई बार परिवारों को दूर-दराज के गांवों एवं स्थानों से रक्तदाता बुलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
आज रक्त की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। इसलिए हम सभी को आगे आकर नियमित रक्तदान करना चाहिए।
एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की उम्मीद बन सकता है।
आइए, हम सभी संकल्प लें कि स्वयं रक्तदान करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।
 
विशेष उपस्थिति:
प्रवीण सिंह राठौड़, गणपत राम मेघवाल,गोपाल बोहरा,विषम्भर कल्ला,
 
ब्लड बैंक टीम सहयोग:

डॉ. सुनीता सोनी,रमेश कुमार व्यास,
विजेंद्र,जय सिंह,प्रेम जीनगर

 विशेष सहयोग:
कंवर लाल डोयल,राजेश शर्मा,अशोक सोनी

मौजूद साथी:
अभिमन्यु सिंह शेखावत, लक्ष्मी राठौड़,कानाराम,चंपालाल,नाकातराम,अशोक कुमार,महेंद्र भानु,परमेश्वर चौधरी,सरवन कुमार,जुगल,
जेठाराम,युवराज सिंह भाटी,चक्रवती सिंह भाटी,
प्रणंजय सिंह राठौड़,प्रियमवदा सिंह राठौड़,
कान सिंह भाटी,ऋषि राज सिंह राठौड़,चंद्रवीर सिंह राठौड़, लावण्या सिंह शेखावत,शांभवी शेखावत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ