फलौदी,16 जून। आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक गाँव में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन करवाया जा रहा हैं। इसी क्रम में मंगलवार को फलौदी तहसील की ग्राम पंचायत मलार में आयोजित शिविर में आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
शिविर में प्रार्थी खीयाराम ने राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज गलत नाम सही करने के लिए आवेदन किया। जिस पर उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी ने त्वरित कार्रवाई कराते हुए सभी दस्तावेज तैयार करके नाम सही किया गया। त्वरित कार्रवाई होने पर प्रार्थी ने राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से नाम सही करवाने के लिए प्रयासरत थें।
0 टिप्पणियाँ