जिला कलक्टर ने विभागीय कार्यों व योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति के संबंध में दिए निर्देश

शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों में अधिकारी आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें - जिला कलक्टर 


फलौदी,16 जून। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभागीय कार्यो व योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों की समीक्षा करते हुए संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पेयजल सम्बंधित समस्या का त्वरित निस्तारण व प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। विधुत विभाग के अधिकारियों से नए विधुत कनेक्शन व लंबित विधुत कनेक्शनों की जानकारी लेते हुए प्रगति के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने राजकीय विधालयों के परिसर से गुजरने वाली विधुत लाइन को हटवाने के निर्देश दिए। उप निदेशक महिला एवं बाल विकास को आंगनवाड़ी केन्द्रो व किये जा रहे कार्यो की जानकारी लेते हुए औचक निरीक्षण करने व समय पर केंद्र खुलवाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने लाड़ो प्रोत्साहन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में फलौदी का तृतीय स्थान आने पर अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना,प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना,प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना,पुनरुत्थान वितरण क्षेत्र योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को शहरी सेवा शिविर व ग्रामीण सेवा शिविरों में अधीनस्थ अधिकारियों व कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिविर में आने वाले सभी लोगों के कार्यो का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीईओ गौतम चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ