फलोदी। स्टूडेंट्स फैडरेशन आंफ इंडिया (एसएफआई) जिला कमेटी द्वारा जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकिय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फलोदी में सोमवार को स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेशित विधार्थियों के लिए प्रवेश सहायता शिविर एवं परामर्श केंद्र लगातार चौथे दिन से जारी रहे हैं।
छात्रा जिला संयोजक कविता सिसोदिया ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य विधार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में मूल दस्तावेज की जानकारी दी जा रही है।
छात्र छात्राओं की समस्याओं का समाधान करना ।
कई छात्र छात्राएं पहली बार कांलेज आ रहे हैं उन्हें प्रोसेस का पता नहीं है उनको जानकारी देना ।
छात्रवृत्ति एवं फीस सम्बंधी जानकारी जुटाना।
शैक्षणिक सहायता एवं मार्गदर्शन करना।
उन्होंने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष की प्रथम लिस्ट में जिन का नाम आया हुआ है उन विधार्थियों को अपने मूल दस्तावेज 19 जून तक कांलेज में जमा करवाकर ई-मित्र के माध्यम से फीस भर सकते हैं।
इस अवसर पर कॉलेज कमेटी अध्यक्ष आसिफ खान,सचिव भोजाराम कटारिया ,कन्या महाविद्यालय कमेटी सचिव मनीषा जोशी, दिनेश पन्नू जिला उपाध्यक्ष कैलाश चौहान प्रतिभा भावना आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ