फलोदी दुर्ग में योग का उत्साह, औषधीय पौधों के वितरण से दिया आरोग्य का संदेश
फलोदी 21 जून । जिला मुख्यालय पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को फलोदी दुर्ग में आरोग्य के जनक भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना के साथ जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।
योग कार्यक्रम के उपरांत आरोग्य भारती, जोधपुर प्रांत – जिला फलोदी की ओर से आमजन के स्वास्थ्य संवर्धन एवं आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से नशा मुक्ति, समाज की शपथ दिलाई गई नशे की कुरीतियाँ तथा औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को दैनिक जीवन में योग एवं औषधीय पौधों के महत्व एवं उनके उपयोग की जानकारी भी दी गई। आरोग्य भारती द्वारा फलोदी जिले के आस पास में देचू ब्लॉक के आर्युवेदिक चिकित्सक सुखाराम देचू आयुर्वेद एवं आर्युवेदिक चिकित्सक कमल पालीवाल द्वारा ऊंटवालिया आयुर्वेद हॉस्पिटल ऊंटवालिया विद्यालय के योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला अध्यक्ष आर्युवेदिक चिकित्सक गोविन्द लाल शर्मा ने कहा कि योग और आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। नियमित योगाभ्यास एवं औषधीय पौधों के उपयोग से स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की परिकल्पना साकार की जा सकती है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आर्युवेदिक चिकित्सक गोविन्द लाल शर्मा, आर्युवेदिक चिकित्सक मुकेश कुमार सुथार शैतान सिंह राजपुरोहित,डॉक्टर प्रेम प्रकाश सुथार, विनोद छंगाणी (प्रचार प्रमुख) अशोक कुमार सोनी लक्ष्मण गोयल, अनिरूद्ध छंगाणी, सहित आरोग्य भारती के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ