जिले में 1 लाख 21 हजार 415 प्रतिभागियों ने किया योगा
फलौदी,21 जून। 12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फलौदी दुर्ग में जिला स्तरीय कार्यक्रम का ऐतिहासिक आयोजन हुआ। कार्यक्रम में फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, प्रभारी सचिव निकया गोहेन,जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण, एसीईओ गौतम चौधरी, उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी सहित आमजन व जनप्रतिनिधियों ने योगा किया। दुर्ग में 2460 प्रतिभागियों ने योगा किया। इस दौरान जिले के सभी ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग दिवस मनाया गया। जिले में कुल 1 लाख 21 हजार 415 प्रतिभागियों ने योगा किया।
इस दौरान प्रातः 6.00 से 8.00 बजे तक आयोजित योगा कार्यक्रम में 6.45 से 7.00 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन का लाईव प्रसारण देखा गया। 7.00 से 7.45 तक आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल अनुसार योगाभ्यास किया गया।
इन आसनों व प्राणायाम का किया अभ्यास :-
जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग गुरु सांवल सिंह बारू, योगाचार्य चंपालाल खत्री व लक्ष्मण गोयल द्वारा ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कटी चालन,घुटना संचालन,ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन,अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, विश्राम आसान, भद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, पूर्ण उष्ट्रासन, पवमुक्तासन, शवासन, कपालभाती, अनुलोम विलोम, स्वासन, भ्रामरी का अभ्यास कराते हुए इनसे होने वाले लाभों और सावधानियों के बारे में भी विस्तार से प्रतिभागियों को बताया गया तथा प्रार्थना करवाई गईं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई मतदाता जागरूकता शपथ:-
योग भी वोट भी कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने आमजन व कार्मिकों को योगाभ्यास उपरांत मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
"मिशन प्रण" अभियान का हुआ आगाज,युवाओ ने नशे से दूर रहने का लिया संकल्प -
भारत सरकार के नशा मुक्त अभियान के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा "मिशन प्रण" नशे के विरुद्ध आमजन का युद्ध अभियान के पोस्टर का विमोचन करते हुए अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही युवाओं का नशे से दूर रहने व अन्य लोगों को भी नशा छुड़वाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती द्वारा निःशुल्क औषधीय पौधों का वितरण किया गया।
0 टिप्पणियाँ