अपंजीकृत पट्टे का समर्पण कर नया पट्टा वितरित

शहरी सेवा शिविर 

फलौदी,23 जून। शहरी सेवा शिविर के तहत नगर परिषद फलौदी में आयोजित शिविर में प्रार्थी नारायणराम को राहत प्रदान की गई। प्रार्थी को पूर्व में आयोजित अभियान के तहत कच्ची बस्ती नियमन के तहत पट्टा जारी किया गया था। पट्टाधारी द्वारा निर्धारित समयावधि में पट्टे का पंजीयन नहीं करवाया गया। जिसके कारण परिवादी को ऋण लेने में समस्या आ रही थी।

मंगवाकर को उन्होंने शिविर में आवेदन किया। जिस पर नगर परिषद आयुक्त अनिल विश्नोई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके अपंजीकृत पट्टे को समर्पित करवाते हुए नया पट्टा जारी किया गया।शिविर में तुरंत पट्टा मिलने पर उन्होंने राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ