भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ को सौंपा ज्ञापन
फलोदी, 23 जून आठ सूत्री मांगों को लेकर पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का स्वाभिमान बचाओ आंदोलन जारी ।
आज मंगलवार को हरीश कुमार व्यास, जिलाध्यक्ष व श्री दिनेश कुमार विश्नोई, जिला महामंत्री के नेतृत्व में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने नगर परिषद टाऊन हॉल में मदन राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद भारतीय जनता पार्टी व नारायण पंचारिया, पूर्व राज्य संभा सांसद एवं मुख्य सचेतक भारतीय जनता पार्टी को वर्तमान में चल रहे पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों के स्वाभिमान बचाओ आंदोलन की 08 मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया गया।
इस दौरान कृष्णराज शर्मा, सुगनसिंह, लक्ष्मण आसदेव, मनीष कुमार सुथार, पुखराज पालीवाल, महेश कुमार पुरोहित, हरीराम बेनीवाल, ताहिर खां, जसराज सिंह हाडा, श्रीमती रेखा, श्रीमती कुमुदिनी मोहंती, माणकराम मेघवाल, श्रीमती वर्षा जोशी आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ