प्रबन्ध निदेशक को सौंपा ज्ञापन
फलोदी, 23 जून। राजस्थान परिवहन निगम सयुक्त कर्मचारी फेडरेशन जिला अध्यक्ष धर्मवीर गुर्जर के नेतृत्व में प्रबन्ध निदेशक राजस्थान परिवहन निगम के नाम का ज्ञापन मुख्य प्रबंधक को सौंपा गया
राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन फलोदी डिपो अध्यक्ष धर्मवीर गुर्जर के नेतृत्व में दिए
ज्ञापन में बताया कि फलोदी आगारीय क्षेत्र में निजी अवैध वाहन संचालको द्वारा की जा रही मनमानी हिंसक अमानवीय व्यवहार को रोक जाए ।
इस उन्होंने बताया कि फलोदी आगार द्वारा संचालित फलोदी-जोधपुर, फलोदी-बीकानेर, फलोदी-पोकरण, फलोदी नागौर मार्ग पर संचालित निगम वाहनों के आगे-आगे अवैध वाहनों का संचालन धडल्ले से जारी है जिस कारण निगम को यात्री भार उपलब्ध नहीं हो पाता है जिससे निगम को काफी राजस्व नुकसान उठाना पड रहा है।
वही फलोदी आगार की फलोदी-हरिद्वार मार्ग पर गत माह 30 मई को संचालित सेवा में अवैध निजी बस संचालको द्वारा चालक व परिचालक के साथ टेचरी फांटा पर मारपीट व हाथापाई की गई थी। इसी प्रकार 09 जून को पोकरण-फलोदी-जोधपुर वाहन में कार्यरत चालक व परिचालक के साथ अवैध निजी बस संचालको द्वारा धक्का-मुक्की व मारपीट की गयी थी जिसमें परिचालक की ईटीआईएम क्षतिग्रस्त हुई थी। दोनो प्रकरणों में सम्बन्धित पुलिस थाने में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जा चुकी है पुलिस अनुसंधान जारी हैं। अवैध वाहनों के संचालन व निरकुश कार्यशैली से निगम की आर्थिक स्थिति दयनीय हो रही है साथ ही निगम कार्मिको के साथ मार्ग ड्यूटी के दौरान अवैध वाहन संचालको द्वारा मारपीट किये जाने से कार्मिको में भय का माहौल बना हुआ है। राजस्थान परिवहन निगम एक जनपयोगी संस्था है लोकहित में इसका जिन्दा रहना आम जन हेतु नितान्त आवश्यक है अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर कार्यवाही कराई जाए। जिससे निगम कार्मिक भयमुक्त माहौल में अपने दायित्व को अंजाम दे सके साथ ही ।
ज्ञापन देते समय राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन फलोदी के सचिव सहीराम बिश्नोई, प्रकाश व्यास, प्रवीण शर्मा, कैलाश पुरोहित, मनीराम विश्नोई, दिलीप व्यास, अशोक यादव, किशन सिंह ओसियां कर्मचारी नेता उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ