वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण की दिशा में हुए उल्लेखनीय कार्य

गुलाब सागर व राम नाड़ा तालाब पर चल रहे कार्यों का जिला कलक्टर ने किया अवलोकन

फलौदी, 18 जून। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत स्तर तक आमजन के सहयोग से जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए। शहर के तीन तालाबों के एकीकरण के साथ सभी उपखंड मुख्यालयों पर उपखंड अधिकारियों द्वारा आमजन व भामाशाहों के सहयोग से तालाबों का जीर्णोद्धार के लिए विशेष कार्य करवाएं गए हैं।

जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह द्वारा अभियान की प्रभावी निगरानी से सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को जिला कलक्टर ने मलार गाँव के राम नाड़ा तालाब का अवलोकन करते हुए कार्यों की प्रगति जानी। मलार गांव में ग्रामीणों द्वारा तालाब के किनारे उगी झाड़ियों व आवक संरचनाओं की सफाई के कार्य करवाएं गए। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की। 

इसके बाद जिला कलक्टर ने शहर के तीन तालाब गुलाब सागर, पणिहारी व सेलडी तालाब के एकीकरण कार्य में लगे सभी भामाशाहों व आमजन को प्रोत्साहित किया। तालाब पर हो रखे अतिक्रमण हटवा दिए गए हैं। जिला कलक्टर ने तालाबों के सौंदर्यीकरण व बबूल की झाड़ियों को हटवाने की कार्रवाई में प्रगति के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ