फलौदी, 19 जून। ग्राम पंचायत भोजासर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में शिविर प्रभारी विकास अधिकारी सुनीता परिहार के समक्ष नवलराम पुत्र पुनाराम मेघवाल ने आबादी भूमि भोजासर में स्थित अपने आवास पर विद्युत कनेक्शन नहीं होना बताया।
फिर शिविर प्रभारी द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारी रामअवतार मीणा सहायता अभियंता को बुलाकर उक्त कनेक्शन के बारे में पूर्ण जानकारी ली गई, तत्पश्चात् नवलराम पुत्र पुनाराम मेघवाल द्वारा शिविर में ही फाइल तैयार करवाकर तुरंत प्रोविजनल डिमांड देकर मीटर जारी कर कनेक्शन दिया गया जिस पर कैंप पर उपस्थित लोगों एवं नवलराम द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।
0 टिप्पणियाँ