फलौदी, 19 जून। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत देगावड़ी में शिविर का आयोजन हुआ । जिसमें 22 विभागों से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओ के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार श्री भूराराम विश्नोई ने बताया कि राजस्व विभाग से सम्बन्धित FRC के बारे मैं बताया और उपस्थित लोगों को समझाया कि FRC सरकार की 1 महत्वपूर्ण योजना है बिना FRC के किसानों को सरकारी योजनाओ के लिए बहुत कठिनाई आएगी इसलिए FRC से वंचित सभी किसानों को FRC करवाने के लिए प्रोसाहित किया गया। तथा ग्राम बागड़ा के ख.नं. 50 में खातेदार अमियत खातू पुत्र सायब खातू, फातू पुत्र सायब खातू, नसीबों पुत्र सायब खातू का नाम जमाबंदी में था जो कि अशुद्ध था इनकी जगह सही नाम अमियात खातू पुत्री आलम खाॅं, फातू पुत्री आलम खाॅं, नसीबों पुत्री आलम खाॅं जमाबंदी में दर्ज करवाकर खातेदारों को राहत प्रदान कि गई। नाम शुद्धि करवाने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान भजनलाल शर्मा राजस्थान सरकार का आभार जताया।
0 टिप्पणियाँ