फलौदी, 9 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशन में ग्राम पंचायत मोरिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में तहसीलदार राज बहादुर सिंह व कृषि पर्यवेक्षक श्रवण कुमार ने कृषि विभाग की खेत तलाई योजना के अंतर्गत लाभार्थी मूसे खा को 1,20,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इस सहायता से खेत तलाई निर्माण के माध्यम से वर्षा जल का संरक्षण होगा, जिससे सिंचाई सुविधाओं में सुधार, भूजल संवर्धन तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।
शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से ग्रामीणों को त्वरित राहत मिल रही है। लाभार्थी मूसे खा ने खेत तलाई योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री, राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनके खेत में जल संरक्षण की स्थायी व्यवस्था विकसित होगी, जिससे खेती अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बन सकेगी।
0 टिप्पणियाँ