फलोदी। फलोदी जिले के निवासी जावेद धोबी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे। जावेद धोबी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।
0 टिप्पणियाँ