फलोदी। सतनाम सिंह आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री ब्रजराजसिंह चारण आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी एवं श्री भवानीसिंह आरपीएस वृताधिकारी लोहावट के निकट सुपरविजन में लोहावट थानाधिकारी श्री हरिसिंह राजपुरोहित निरीक्षक पुलिस मय टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 139 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं।
थानाधिकारी मय टीम द्वारा गश्त के दौरान कस्बा लोहावट दयाकौर चौराये के पास अवैध मादक पदार्थ सप्लायर्स के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक स्कोर्पियो वाहन एस 11 में सवार आरोपी कंवरलाल पुत्र धन्नाराम जाति विश्नोई (जांगु) उम्र 28 वर्ष निवासी इन्द्रनगर फतेहसागर पुलिस थाना लोहावट जिला फलोदी व विकास पुत्र जगदीश जाति विश्नोई (जांगु) उम्र 23 वर्ष निवासी इन्द्रनगर फतेहसागर पुलिस थाना लोहावट जिला फलोदी के कब्जे से 139 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद कर मुल्जिमो को गिरफतार कर स्कोर्पियो वाहन को जब्त किया गया प्रकरण अन्तर्गत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना लोहावट में दर्ज किया गया
।

0 टिप्पणियाँ