फलोदी। शहीद बंशीलाल मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में गिलाकोर गांव में शहीद बंशीलाल मेघवाल का 26 वां शहादत दिवस सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद बंशीलाल मेघवाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। कार्यक्रम में शहीद के परिजनों, रिश्तेदारों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर उनके अद्वितीय साहस, देशभक्ति एवं बलिदान को नमन किया। इस अवसर शहीद की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी, श्रवण कुमार, रायमलराम, सुरेश, डॉ. राजेंद्र कुमार, बेबी, सिमरथाराम पथिक डेरिया एवं बालूराम राजसागर सहित अनेकों सामाजिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि शहीद बंशीलाल मेघवाल का बलिदान समाज एवं देशवासियों को राष्ट्र सेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं देश प्रेम की प्रेरणा देता रहेगा। उल्लेखनीय है कि शहीद बंशीलाल मेघवाल 23 जुलाई 2000 को असम की सीमा पर वीरगति को प्राप्त हुए थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने शहीद बंशीलाल मेघवाल के बलिदान को सदैव स्मरण रखने एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ