तकनीकी आधार पर राजसमन्द से किया दस्तयाब।
फलोदी। पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि म्यूल अकाउट का उपयोग कर साइबर अपराधो में संलिप्त साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान म्युल हण्टर के तहत प्रकरण में वांछित म्युल खाताधारक के विरुद्र कार्यवाही कर दूसरे वांछित अपराधी को तकनीकी आधार पर राजसमन्द से दस्तयाब कर गिरफतार किया गया।
फलौदी पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि म्युल अकाउट के विरूद्र साइबर अपराधो के तहत साइबर अपराधियों के विरूद्म चलाये जा रहे विशेष अभियान म्युल हण्टर के तहत सभी थानाधिकारी गण को म्युल खाताधारकों के विरूद्र अधिकाधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। 14सी से प्राप्त म्युल अकाउंट की सूची के आधार पर दिनांक 21.04.2026 को ग्युल खाताधारक के विरूद्र प्रकरण सख्या 11/2026 पुलिस थाना जाम्बा में दर्ज किया जाकर अनुसंधान थानाप्रभारी साइबर पुलिस थाना फलौदी के द्वारा प्रारम्भ किया गया। प्रकरण में संदिग्ध खाता के विरूद्ध विभिन्न राज्यों में कुल 05 साइबर शिकायतों में करीब 67 लाख रूपये की साइबर ठगी होना पाया गया। उक्त खाता के विरूद्र तकनीकी रिकॉर्ड प्राप्त कर विशलेषण किया जाकर खाताधारक आरोपी के वांछित होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलौदी ब्रजराज सिंह चारण व सीओ फलोदी श्री अचलसिह देवडा व साइबर थानाधिकारी भवानीसिह उप अधीक्षक पुलिस के सुपरविजन में साइबर थाना फलौदी से सलीम मोहम्मद निरीक्षक पुलिस मय जाब्ता कानि मदाराम जाखड व कानि भवानीसिह ईन्दा के द्वारा आरोपी अनिल कुमार पुत्र जगदीशराम जाति विश्नोई निवासी शेराणी नगर जाम्बा पुलिस थाना जाम्बा जिला फलौदी को प्रकरण में गिरफतार किया गया। प्रकरण में आरोपी से साइबर अपराधो के सबंध में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस टीम उपरोक्त कार्यवाही में सलीम मोहम्मद नि.पु. साइबर पुलिस थाना फलौदी, कानि मदाराम जाखड. कानि भवानीसिह ईन्दा शामिल रहे। जिन्हें पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ