विभिन्न औधोगिक इकाईयों के प्रबंधक मण्डल के साथ बैठक।
फलोदी,27 जुलाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी श्री ब्रजराजसिंह चारण ने बताया कि आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को सत्येन्द्रसिंह पुलिस महानिरीक्षक महोदय जोधपुर रेंज ने फलोदी जिले का दौरान किया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर रेज ने वृत कार्यालय फलोदी तथा पुलिस थाना फलोदी का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारीयों तथा सौर उर्जा कंपनीयों के प्रबंधक मण्डल के साथ बैठक में हिस्सा लिया।
जिले में आगमन पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी व वृताधिकारी फलोदी ने आईजीपी साहब का स्वागत किया। श्रीमान आईजीपी साहब को सलामी गार्ड द्वारा सलामी दी गई। आईजीपी साहब द्वारा वृत कार्यालय फलोदी का निरीक्षण किया। पुलिस थाना फलोदी, नोख, जाम्बा, बाप, चाखू, महिला थाना के थानाधिकारीगणों के साथ अपराध गोष्ठी ली। जिसमें पैण्डिंग मुकदमों के निस्तारण, मादक पदार्थों की तस्करी व साईबर अपराध पर निरन्तर कार्यवाही व त्वरित निस्तारण के आदेश फरमाये। पुलिस मुख्यालय व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियानों के संबंध में पूर्ण विवरण जानकार आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एससी/एसटी के प्रकरणों, महिला उत्पीड़न संबंधित प्रकरणों के संबंध में तय समय में निस्तारण के निर्देश दिये।
उपरांत आईजीपी साहब पुलिस थाना फलोदी पहुंच कर थाना भवन का निरीक्षण किया। अपराध समीक्षा कर मुकदमों का समयबद्ध निस्तारण, परिवादीयों की संवेदनशीलता के साथ सुनवाई व समस्त स्टाफ को अनुशासन व रिकोर्ड संधारण बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिये। तत्पश्चात आईजीपी साहब कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे। जहां पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर फलोदी, वृताधिकारी वृत फलोदी व वृत फलोदी के थानाधिकारीगण के साथ फलोदी जिले के सौर उर्जा, नमक उधोग व समस्त औधोगिक इकाईयों के प्रतिनिधियो के साथ उनके कार्य में आने वाली समस्याओं व उनके निराकरण के बारे में विस्तृत चर्चा की। उपस्थित प्रतिनिधियों ने ऐरिया में बढती चोरियों व कानून व्यवस्था के संबंध में आने वाली
समस्याओ के बारे में विस्तार से बताया। श्रीमान आईजीपी साहब ने सम्पति सबंधित अपराधो पर रोकथाम के लिए विशेष टीमों के गठन करने, संयुक्त गश्त, नाकाबंदी, रक्रेप खरीदने वालों पर निगरानी रखने, बार-बार सम्पति संबंधित अपराध कारित करने वाले अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने, सभी सुरक्षाकर्मीयों का सत्यापन करने तथा शहर के महत्त्वपूर्ण स्थानों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से करने तथा पुलिस चौकी स्थापित करने के संबंध में आवश्यक विचार विमर्श कर निर्देश दिये।

0 टिप्पणियाँ