डीएसटी फलोदी व भोजासर पुलिस थाना ने संयुक्त कार्यवाही कर 23.120 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, आरोपी सांवरलाल को जैसला से किया गिरफ्तार

 ”ऑपरेशन उजास” के तहत थाना भोजासर के जैसलां गांव में फलोदी डीएसटी व थाना भोजासर की संयुक्त दबिश


फलोदी। पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थाें की तस्करी के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान ”ऑपरेशन उजास” के तहत जिला विशेष टीम फलोदी व पुलिस थाना भोजासर ने संयुक्त कार्यवाही करते हुऐ पुलिस थाना भोजासर के जैसला में एक मकान पर दबिश देकर चारे के छपरे में रखे 23.120 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी सांवरलाल पुत्र भागीरथराम जंवर निवासी ऐवडी पाल जैसला थाना भोजासर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थाें के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान ”ऑपरेशन उजास” के तहत सभी थानाधिकारीगण व जिला स्पेशल टीम फलोदी को अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये गये है। अभियान के तहत दिनांक 26 जुलाई 2026 को डीएसटी फलोदी को सूचना मिली कि जैसला में एक मकान के बाहर चारे के छपरे में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त रखा हुआ है। जिस पर श्री ब्रजराजसिंह चारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी व श्री भवानीसिंह सीओ लोहावट के निकटतम सुपरविजन में श्री मगाराम उप निरीक्षक पुलिस थाना भोजासर मय जाब्ता व डीएसटी फलोदी ने सांवरलाल पुत्र भागीरथराम जंवर निवासी ऐवडी पाल जैसलां के घर पर संयुक्त रूप से दबिश दी। घर के पास बने चारे के छपरे में एक कटे में भरे कुल 23.120 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किये। आरोपी सांवरलाल को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी सांवरलाल के विरूद्व पुलिस थाना भोजासर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान श्री जमील खान सीआई थानाधिकारी भोजासर द्वारा किया जा रहा है। 

अपराधिक रिकोर्ड- आरोपी सांवरलाल पूर्व में बलात्कार के प्रकरण में गिरफ्तार होकर जमानत पर चल रहा है।  

उपरोक्त कार्यवाही में श्री मगाराम उप निरीक्षक थाना भोजासर, प्रदीप एएसआई प्रभारी डीएसटी फलोदी, दमाराम एएसआई थाना भोजासर, डीएसटी फलोदी से हैड कानि महेन्द्र उज्वल, कानि. चौखाराम, रामेश्वर, प्रतापसिंह, महेन्द्र चौधरी(विशेष भूमिका), गंगाराम कमाण्डो व पुलिस थाना भोजासर से कानि. मोडाराम, वासुदेव, महिला कानि. सावित्री, चालक जेठाराम शामिल रहे। जिन्हें पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ