अवैध डोडा पोस्त के साथ में एक अभियुक्त गिरफ्तार

 


फलोदी। जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनामसिंह ने बताया कि पुलिस थाना नोख टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए में अभियुक्त राकेश पुत्र धनाराम उम्र 22 साल निवासी जालुवाला पुलिस थाना नौख के कब्जा से 04.315 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


फलोदी जिला पुलिस अधीक्षक सतनामसिंह ने बताया कि  ब्रजराजसिंह चारण अतिरिक्त

पुलिस अधीक्षक फलोदी, अचलसिंह देवडा वृताधिकारी वृत फलोदी के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरतानसिंह सोढा निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना नोख मय टीम द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए दिनांक 25.जुलाई को मुखबीर सुचना अनुसार अभियुक्त राकेश पुत्र धनाराम उम्र 22 साल निवासी जालुवाला पुलिस थाना नौख के घर दबिश दी गई। घर व खेत की संघन तलाशी ली गई तो अभियुक्त राकेश ने अपने खेत में जमीन में खड्‌डा खोदकर उसमें एक प्लास्टिक की छोटी ढोलकी को अन्दर रख दिया जिसमे डोडा पोस्त से भरा कट्टा छुपाकर रखा हुआ मिला। अभियुक्त ने प्लास्टिक ढोलकी को छुपाने व किसी को पता नही चले इसलिए घर से थोडी दुरी पर खींप के घने पौधों के पास प्लास्टिक ढोलकी के उपर कट्टे व लोहे का ढक्कन देकर उसके उपर रेत डाल दी थी। सघन तलाशी में अभियुक्त के कब्जा से 04315 किलोग्राम मादक पदार्थ अवैध डोडा पोस्त बरामद कर अभियुक्त राकेश को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।



कार्यवाही टीम सुरतानसिंह सोढा, सउनि राजेन्द्रसिंह, हरीराम, कानि भरमलराम, किशनाराम, गेमराराम व चालक कानि भंवरलाल की मुख्य भुमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ