राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ने 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपए के कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण
फलौदी,4 जुलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बालोतरा जिले के पचपदरा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से रिफाइनरी सहित 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास,लोकार्पण व उद्घाटन किया। साथ ही 50 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए।
जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर परिषद सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई व जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने 359 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए बधाई प्रेषित की। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आमजन द्वारा देखा गया।
रोजगार उत्सव में प्रशासनिक सुधार विभाग के 287,शिक्षा विभाग के 23, गृह विभाग के 24,पंचायती राज विभाग 6,विद्युत विभाग 4,सचिवालय के 3,कृषि विभाग 6, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग 1, कॉलेज शिक्षा 1,कौशल नियोजन 1,सहकारिता 1, चिकित्सा विभाग 2 सहित कुल 359 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान रिफाइनरी,यमुना जल परियोजना,पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना,दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे जैसी विकास परियोजनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था, सिंचाई, औद्योगिक विकास और रोजगार को नई गति देंगी।
फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजकीय सेवा में संवेदनशीलता व पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को न्याय व राहत प्रदान करवाएं। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर पूजा चौधरी,जनप्रतिनिधि ज्योति ज्याणी, एसीईओ गौतम चौधरी,नगर परिषद आयुक्त अनिल विश्नोई,जिला शिक्षा अधिकारी सोहन राम विश्नोई, संयुक्त निदेशक अशोक आसेरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ