रामनगर राणेरी में खेत के विवाद को लेकर महिला शांति देवी विश्नोई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार ।

फलोदी। पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि दिनांक 29.06.2026 को सरहद राणेरी में खेत के विवाद को लेकर अपने सगी ताई को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी घटना के बाद से मुख्य आरोपी श्यामलाल फरार हो गया था जिस पर संगीन व गम्भीर अपराध होने के कारण श्री ब्रजराजसिंह चारण आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी एवं श्री अचलसिंह आरपीएस सीओ फलोदी के सुपरविजन में श्री रमेश ढाका निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी बाप के निर्देशन में टीम का गठन किया जाकर मुख्य आरोपी श्यामलाल की तलाश कर गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।

प्रार्थी  सुभाष चन्द्र पुत्र मगनाराम जाति विशनोई उम्र 32 साल निवासी रामनगर राणेरी पुलिस थाना बाप जिला फलौदी ने बमुकाम जिला अस्पताल फलौदी में पेश की के आज दिनांक 29.6.2026 को सुबह लगभग 7.00 बजे मेरा छोटा भाई दिनेश हमारे खेत खरारा नं 885/1 मै खडाई कर रहा था तभी रमेशकुमार पुत्र सावराराम, श्यामलाल पुत्र सावरांराम, विकाश पुत्र सावराराम, सोमारी पत्नि सावराराम, शारदा पत्नि रमेशकुमार, समता पुत्री सावराराम, सुआ पुत्र सावराराम, धापू पुत्री सावराराम सभी एक राय होकर लालरंग के मैसी फरगुसन दी 245 ट्रैक्टर जिसके पिछे तवी जोड रखी थी लेकर आये तथा मेरे भाई दिनेश के साथ मारपीट करने लगे तभी मेरी मां शान्ती देवी दौडकर बिच बचाव करने हेतु गयी तब इन लोगो ने मेरी मां को पटकर मारपीट करनी शुरु कर दी तथा रमेशकुमार व श्यामलाल ने जान से मारने की नियत से मेरी मां के उपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिसे मेरी मां निचे गिर गई व ट्रैक्टर का टायर उपर से निकल गया पिछे जोड रखी तवी से मेरी मां के शरीर के बांयी तरफ पेट के पास गहरा घाव हुआ है। तब मैं भी दौडकर गया तो मेरे साथ मारपीट की तथा ट्रैक्टर हमारे से छीनकर ले गये मारपीट से मेरी मा के मुह, बाये हाथ, बाये पैर व पेट पर चोटे आई है। फिर हम मेरी मां को फलोदी हॉस्पीटल लेकर आये तो मृत घोषित कर दिया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 104 दिनांक-29.06.2026 धारा- 115 (2), 126 (2) 189 (2), 308 (2).103 (1) बीएनएस पुलिस थाना बाप जिला फलौदी में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में रमेश ढाका सीआई थानाधिकारी बाप, जगदीश हैड कानि, ओमप्रकाश कानि, मनोज कानि, श्यामसुन्दर कानि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ