राजस्थान समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति सदस्य डाॅ. शुचि चौहान करेंगी जोधपुर संभाग स्तरीय जनसुनवाई

जिला स्तरीय सुनवाई 6 जुलाई को वीसी के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी

फलौदी,4 जुलाई। राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 (यूसीसी) के प्रारूप समिति की सदस्य डाॅ. शुचि चौहान 6 से 7 जुलाई को जोधपुर संभाग मुख्यालय के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान संभाग स्तरीय जनसुनवाई के साथ वीसी के माध्यम से जिलावार सुनवाई करेंगे।

जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 6 जुलाई को वीसी के माध्यम से जनसुनवाई कार्यक्रम में जुड़ेंगे। प्रातः 10.30 बजे से 1.30 बजे तक संभाग स्तर की जनसुनवाई आयोजित होगी। इस दौरान वीसी के माध्यम से जनप्रतिनिधि, समस्त धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक विज्ञान एवं विधि पृष्ठभूमि वाले शिक्षाविद्, विधिवेत्ता, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

फलौदी जिले की सुनवाई दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होगी। जनसुनवाई के दौरान आमजन अपनी अभ्यर्थना प्रस्तुत कर सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ