जिला स्तरीय रोज़गार उत्सव का 4 जुलाई को नगर परिषद सभागार में होगा आयोजन

जिला कलक्टर ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन करते हुए जांची व्यवस्थाएं 

फलौदी,3 जुलाई। राज्य स्तरीय रोज़गार उत्सव का आयोजन 4 जुलाई को जयपुर में किया जाएगा। इसी क्रम में जिला स्तरीय रोज़गार उत्सव का आयोजन नगर परिषद सभागार में किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों में नव नियुक्त कार्मिकों को नियक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा जाएगा।

जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने शुक्रवार को नगर परिषद सभागार का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने अधिकारियों को सफ़ल व सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त अनिल विश्नोई सहित अन्य उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ