सचिव ने  नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण कर नि.शुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फलोदी
फलोदी,3 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फलोदी के सचिव ने नशा मुक्ति केंद्र, फलोदी का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा निर्धारित एक्शन प्लान माह जूलाई, 2026 एवं श्रीमान चक्रवर्ती महेचा, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) फलोदी के निर्देशानुसार डॉ. अजय कुमार बिश्नोई, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फलोदी द्वारा तमन्ना सेवा संस्थान नशा मुक्ति केंद्र, फलोदी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सचिव डॉ बिश्नोई ने केंद्र की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए रजिस्टर संधारण, भोजन व्यवस्था, आवासरत व्यक्तियों की उपस्थिति तथा साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस केंद्र में रह रहे लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया एवं नशे के दुष्प्रभाव बताए तथा विधिक अधिकारों एवं नि.शुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. बिश्नोई ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण समाज में बढ़ती नशे की समस्या और उसके दुष्परिणामों की गंभीरता का एहसारा कराता है। उन्होंने केंद्र प्रबंधन को निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामलों को चिन्हित कर तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फलोदी को भेजा जाए, ताकि उन्हें समय पर नि.शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान संस्था प्रबंधक महबूब  सहित अन्य कार्मिक तथा केंद्र में आवासरत व्यक्ति उपस्थितरहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ