ग्रामीण सेवा शिविर में पात्र लाभार्थी को मिला राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ

फलौदी, 2 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ ग्राम स्तर पर ही सुलभ कराने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर लगातार प्रभावी साबित हो रहे हैं। गुरुवार को ग्राम पंचायत लॉर्डिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी जगदीश कल्ला का नाम जोड़ा गया। आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण एवं नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लाभार्थी को योजना से जोड़ा गया।

लाभार्थी ने शिविर में त्वरित कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से सरकारी सेवाएं एक ही जगह मिलना संभव हो पाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ