फलोदी। जिला मुख्यालय पर कृषि मंडी के पीछे माॅडल स्कूल फलोदी के पास में मेघवाल समाज शिक्षण संस्थान फलोदी द्वारा निर्माणाधीन छात्रावास के लिये एएसआई परसाराम बारूपाल पुत्र स्वर्गीय प्रभुराम बारूपाल निवासी सुवाप ने 51000 रूपये का चेक शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष जगदीश जयपाल, सचिव अशोक कुमार मेघवाल, सदस्य फूलाराम भाटिया एवं गोविंद लवां को सुपुर्द कर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाहन किया है। इस अवसर पर भीयाराम, कुंभाराम, परसाराम, करनाराम, पन्नाराम, झूमरलाल, मोहनराम, बाबूराम, भैराराम, मांगीलाल, नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, डॉ. डूंगरराम बारुपाल, माणकराम, मानाराम, दुर्गाराम, शंकराराम, बीजाराम, देवाराम, मूणाराम, पोकरराम, बन्नाराम, पन्नालाल कांटिया, एएसआई फूसाराम, डूंगरराम जाम, करणाराम भाटिया, जोराराम जयपाल, जमना देवी, नरेश कुमार बारूपाल, संगीता बारूपाल, कांता बारूपाल, डॉ. राहुल कांटिया सहित अन्य कई पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।
अन्य भामाशाहों ने भी सहयोग राशि भेंट की:-
इस अवसर पर भामाशाह मूणाराम पुत्र मोड़ाराम बारूपाल सुवाप ने 51000 रूपये, ईश्वरराम कड़ेला परिवार ईशरू द्वारा 51000 रूपये, सेवाराम-हरजीराम पंवार परिवार ईशरू द्वारा 11000 रूपये, सुमेराराम पंवार ईशरू द्वारा 5100 रूपये एवं फूसाराम, डूंगरराम, मंगलाराम एवं गोपालाराम चाम चाडी द्वारा 21000 रूपये भेंट किए गए है।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति:-
इस अवसर पर जेठाराम, चुनाराम, फूसाराम, शैतानाराम, राजेंद्र सिंह, घेवरराम, लालाराम, रघुनाथराम बैगड़, दमाराम, भरमलराम, सोहनराम, ओमप्रकाश, रामअवतार मीणा, भगवानाराम, गोवर्धनराम, हरजीराम, दलपतराम, धोकलराम, धर्माराम, रामचंद्र पंवार, भैराराम, ढलजी गंढेर, आसुलाल, पप्पूराम कड़ेला, सताराम एवं सुखाराम जयपाल आदि उपस्थित रहे।
पदोन्नत होने पर सम्मान किया:-
हैड कांस्टेबल से एएसआई पद पर पदोन्नत होने पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने एएसआई परसाराम बारूपाल एवं उनके पुत्र डूंगरराम बारूपाल का बीएएमएस में चयन होने पर साफा एवं माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

0 टिप्पणियाँ