थानाधिकारी महेश श्रीमाली का स्वागत किया

बाप। थाने के नवनियुक्त थानाधिकारी महेश श्रीमाली का बुधवार को विभिन्न सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ फलोदी के महासचिव पत्रकार अशोक कुमार मेघवाल, वरिष्ठ नर्सिंग कर्मचारी नेता गोविंद लवां खियासरियां, पूर्व उप सरपंच कुंदन मेघवाल एवं युवा सोशल एक्टिविस्ट रामचंद्र पंवार ने थानाधिकारी महेश श्रीमाली का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर एएसआई पीराराम मेघवाल एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ