फलोदी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जुलाई, 2026 एक्शन-प्लान की पालना में श्रीमान् चक्रवर्ती महेचा, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) फलोदी के निर्देशानुसार दिनांक 21.जुले को जिला फलोदी में पदस्थापित समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान के तहत विद्यालयो में विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
प्राधिकरण सचिव डाॅ. अजय कुमार बिश्नोई ने बताया कि माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की ओर से जिले की सभी स्कूलों में बच्चों को विभिन्न अधिकारों की जानकारी देने, नशे के दुष्प्रभावों, साईबर क्राईम इत्यादि के प्रति जानकारी देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम शुरू किया गया है एवं अभियान के तहत माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को जिले के न्यायाधीश स्कूलों में पहुंचकर विधिक जानकारी प्रदान करेंगे। विधिक सेवा प्राधिकरण के कैलेंडर में इसे हम ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे यानी परिवर्तनकारी मंगलवार के रूप में मना रहे हैं। परिवर्तन का अर्थ केवल दिन का बदलना नहीं है, बल्कि हमारी सोच, हमारे दृष्टिकोण और हमारे समाज की दिशा का बदलना है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने सदैव बच्चों के कल्याण और विधिक जागरूकता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। माननीय न्यायाधिपति श्री संजीव प्रकाश शर्मा (कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष,) और सदस्य सचिव श्री हरि ओम अत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में, बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए जागरूकता पुस्तिकाओं की एक अनूठी श्रृंखला प्रकाशित की जा रही है। आज का हमारा यह सत्र उसी सत्त प्रयास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। बच्चों, आज मैं न्याय की कुर्सी से उठकर एक न्यायिक अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि आपके परिवार के एक सदस्य के रूप में, एक बड़े भाई या एक अभिभावक के रूप में आपसे बात करने आया हूँ। आज हम एक ऐसे विषय पर खुलकर बात करेंगे जिसे अक्सर समाज में छुपाया जाता है, लेकिन जो आज हमारे बच्चों के भविष्य को दीमक की तरह चाट रहा है। वह विषय है नशीले पदार्थों का जाल और उससे हमारे बच्चों की सुरक्षा। आज का हमारा मुख्य संदेश बहुत सीधा और स्पष्ट है नशे को ना कहो, अपने सपनों को हाँ कहो नशा कोई स्टाइल नहीं अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करो।
फलोदी जिले में डाॅ. अजय कुमार बिश्नोई, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फलोदी द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोखेरी, फलोदी में, हर्ष कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, फलोदी द्वारा लालचन्द मिलापचन्द ढढा उच्च माध्यमिक विद्यालय, फलोदी में, सुश्री देवयानी शर्मा द्वारा सेन्ट्रल अकादमी, फलोदी में, महेन्द्र कुमार मीणा, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्टेªट, बाप द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़ी ढाणी, बाप में एवं श्रीमती गरिमा चोधरी, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्टेªट, लोहावट द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, इन्द्रा काॅलोनी, विश्नावास, लोहावट में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की इस पहल का उद्देश्य केवल कानून सिखाना नहीं, बल्कि आपको इतना आत्मविश्वास देना है कि आप अपने अधिकारों को पहचानें और सुरक्षित महसूस करें। कार्यक्रम में एलएडीसी अधिवक्ता श्री अनिरुद्धसिंह, शक्तिसिंह, विद्यालय अध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं पीएलवी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में पौधारोपण भी किया गया।

0 टिप्पणियाँ